बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा, 11 की हत्या:कूच बिहार में युवक बैलेट बॉक्स लेकर भागा; साउथ 24 परगना में TMC ने डराकर वोट डलवाए, बम फेंके
TMC: शनिवार सुबह मुर्शिदाबाद के बेलडांगा और कूचबिहार के तूफानगंज में दो पार्टी कार्यकर्ताओं, जबकि मालदा के मानिक चौक में TMC नेता के रिश्तेदार की हत्या कर दी गई। इससे पहले शुक्रवार रात मुर्शिदाबाद के कपासदांगा, रेजीनगर और खारग्राम में तीन कार्यकर्ता मारे गए थे।
कांग्रेस: मुर्शिदाबाद के रेजीनगर में यास्मीन एसके नाम के कांग्रेस कार्यकर्ता का मर्डर कर दिया गया।
CPI(M): पूर्वी बर्दवान में शुक्रवार रात 32 साल के CPI(M) कार्यकर्ता रजिबुल हक को गोली मार दी गई थी। शनिवार सुबह उसने कोलकाता के NRS मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।
BJP: कूचबिहार के फलिमारी में शनिवार सुबह भाजपा के पोलिंग एजेंट माधव विश्वास की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
ISF: नादिया जिले के हरिनघाटा इलाके में TMC से झड़प में ISF कार्यकर्ता की मौत हो गई। मृतक की पहचान 48 साल के सइदुल शेख के तौर पर हुई है।
निर्दलीय: उत्तरी 24 परगना के पीरगाछा में एक निर्दलीय उम्मीदवार के बूथ एजेंट अबदुल्ला की हत्या कर दी गई।